जांजगीर चांपा जिले में सड़क दुर्घटना में कमी लाने को लेकर पुलिस विभाग जन जागरूकता अभियान के माध्यम से लोगों को जागरूक कर रहे है। वहीं एक ट्रैक्टर चालक का वीडियो सामने आया है जिसमें इंजन में कम से कम 10 महिलाओं को बैठाकर लेजाते नजर आ रहा है। थाना प्रभारी प्रवीण द्विवेदी ने ट्रैक्टर चालक को रोका और 7 हजार रुपए का जुर्माना लगाया। यातायात नियमों का उल्लंघन के तहत कार्यवाही मोटर वाहन अधिनियम के तहत की गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में सार्वजनिक परिवहन की कमी के कारण लोग मजबूरी में मालवाहक वाहनों में सफर करते हैं, जिससे दुर्घटनाओं की घटनाएं बढ़ रही हैं। इस अभियान के तहत ट्रैक्टर और पिकअप वाहन मालिकों एवं चालकों का थाना स्तर पर रजिस्टर तैयार किया जा रहा है। साथ ही, सभी वाहनों पर यातायात संबंधी आवश्यक निर्देश लिखे हुए स्टिकर लगाए जा रहे हैं, जिससे वाहन चालक और यात्री सुरक्षा नियमों का पालन कर सकें।