जांजगीर चांपा जिले के नगर पालिका जांजगीर नैला के वार्ड नंबर 3 में नाली खोदाई की बात को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई है। जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है नैला चौकी थाने में दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस जांच पड़ताल शुरू की है। पीड़ित ज्योति प्रकाश अग्रवाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि मेरे जमीन के पास खड़ा हुआ था जहां नगर पालिका के द्वारा नाले खुदाई का काम चल रहा है। इस बीच मनोज अग्रवाल आया और नगर पालिका द्वारा नाली खोदाई कर रहे मजदूरों को मेरे जमीन के अंदर से नाली खोदाई करने की बात कहने लगा जिसपर मेरे द्वारा रोकने पर मनोज अग्रवाल ने गाली देने शुरू कर दिया और मारपीट शुरू कर दी मुझे जमीन पर पटक भी दिया जिससे चोट आई है। वही पीड़ित मनोज अग्रवाल ने भी रिपोर्ट दर्ज कराई की अपने घर से मरवाड़ी धर्मशाला जाने को निकला हुआ था इस बीच ज्योति अग्रवाल ने मुझे आवाज लगाकर नगर पालिका का नाली खोदने का काम चल रहा था वह पर बुलाया और कहने लगा कि नाली खोदने की बात को लेकर तुम मना करने वाले कौन हो कह कर गाली गलौज देने लगा मारपीट की इस दौरान दीपक अग्रवाल,राहुल गोयल , तुषार गोयल,सुरेखा अग्रवाल और अन्य लोग भी पहुंचे गाली देते हुए हाथ मुक्के ईट से मारपीट की है जिससे शरीर पर चोट आई है। नैला चौकी थाना प्रभारी राकेश सूर्यवंशी का कहना है कि दोनों पक्षों में मारपीट हुई है दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जांच के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी। वही पास में लगने सीसीटीवी कैमरे में घटना कैद हुई है जिसमें देखा जा सकता है किस प्रकार से विवाद हुआ है वही मारपीट की पूरी घटना कैद हुई है।