फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांजगीर-चांपा में दो आदतन बदमाश गिरफ्तार, गुंडागर्दी के विरोध में पुलिस ने शहर में निकाला जुलूस

जांजगीर-चांपा जिले में गुंडा तत्वों पर पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। थाना चांपा क्षेत्र में दो आदतन बदमाशों को गिरफ्तार कर चांपा शहर में जुलूस निकाला गया। आरोपियों पर शराब पीने के लिए पैसे नहीं देने पर घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप है। पूरा मामला थाना चांपा क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 25 का है। 17 जुलाई की रात को गोपाल पाल युवक ने राधेश्याम देवांगन से शराब पीने के लिए पैसे की मांग की। मना करने पर गाली-गलौज की और अगले ही दिन 18 जुलाई की शाम को अपने भाई शुभम पाल के साथ घर में घुसकर हमला कर दिया। आरोपियों ने राधेश्याम देवांगन के घर का दरवाजा लात मारकर तोड़ा और लकड़ी के पटरे से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में घायल की शिकायत पर थाना चांपा में आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया।आरोपियों पर अपराध क्रमांक 298/25, धारा 333, 119(1), 296, 351(2), 115(2)(3)(5) BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।थाना प्रभारी जयप्रकाश गुप्ता की अगुवाई में त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उनके पास से हमला करने में प्रयुक्त लोहे की कील लगा लकड़ी का पटरा भी बरामद किया है। आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जिला जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें