जांजगीर चांपा जिले के ग्राम पंचायत रोहदा के मिडिल स्कूल के छात्रों ने मंगलवार को बम्हनीडीह बस स्टैंड पहुंच कर चाम्पा बिर्रा मुख्य मार्ग पर चक्काजाम किया गया। छात्रों ने शिक्षा विभाग के खिलाफ हाय हाय के जमकर नारे लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया गया। छात्रों और पालकों का आरोप है कि स्कूल में एक भी शिक्षक नहीं आते हैं।