जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू की गिरफ्तारी को लेकर पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल का बड़ा बयान आया है। चंदेल ने प्रेस वार्ता कर मीडिया से कहा कि जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू ने किसान के खाते से फर्जी तरीके से पैसा आहरण किया है। पुलिस ने जांच कर उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया। न्यायालय ने फर्जीवाड़े को सही पाया, बालेश्वर साहू ने अपराध किया है, न्यायालय ने उसे जेल भेजा। कांग्रेस के नेताओं का ये कहना सरासर गलत है। असत्य है, झूठ है कि इसमें कोई बीजेपी के सरकार का हाथ है। चंदेल ने कहा कि हम पूछना चाहते हैं कांग्रेस के भूपेश बघेल, चरणदास महंत और सारे वरिष्ठ नेता, विधायक से आखिर किसान से फर्जीवाड़ा हुआ है तो वो किसान के साथ खड़े हैं या अपराधी के साथ। वो कहते हैं हम किसान पुत्र हैं, किसान के हितैषी हैं, किसान के साथ गलत हुआ है। किसान के साथ फर्जीवाड़ा हुआ है तो उनको आज ही स्पष्ट करना चाहिए। किसान का बेटा किसान के साथ खड़ा है या एक अपराधी के साथ खड़ा है। ये हम पूछना चाहते हैं इधर नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत को लेकर बयान दिया कि नेता प्रतिपक्ष जिम्मेदार व्यक्ति है। काग्रेस के विधायक फर्जीवाड़े में जेल के अंदर है, उनसे मिलने गए उनको जेल मैनुअल का पालन करना चाहिए। जेल का नियम है, कानून है, सीमित लोग ही मिलने जाते हैं। वहा पर कोई जुलूस निकालकर मिलने नहीं जाता।