फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Janjgir-Champa: बुजुर्ग दंपत्ति की निर्मम हत्या, सिर कुचलकर उतारा मौत के घाट, खाट में पड़े थे दोनों के शव

Thu, 04 Jun 2026 03:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर-चांपा

सक्ती जिले में मंगलवार रात अज्ञात बदमाशों ने एक बुजुर्ग दंपत्ति की सिर कुचलकर निर्मम हत्या कर दी। बुधवार सुबह घटना की जानकारी सामने आते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। पुलिस फिलहाल हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है तथा हर संभावित एंगल से मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार, घटना का खुलासा उस समय हुआ जब बुधवार सुबह पड़ोस की एक महिला किसी काम से दंपत्ति के घर पहुंची। घर के भीतर दोनों को खून से लथपथ मृत अवस्था में देखकर उसने तत्काल ग्रामीणों को सूचना दी। इसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए और पुलिस को घटना की जानकारी दी गई।

मृतकों की पहचान पुरुषोत्तम खूंटे (70 वर्ष) और उनकी पत्नी गोहारिन बाई (55 वर्ष) के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि अज्ञात हमलावरों ने दोनों के सिर पर गंभीर वार कर उनकी हत्या की है। घटनास्थल की स्थिति को देखते हुए पुलिस इसे सुनियोजित हत्या मानकर जांच कर रही है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल तथा एसडीओपी डॉ. भुवनेश्वरी पैंकरा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जांच के लिए डॉग स्क्वायड और एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) की टीम को भी बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए हैं।

पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मौत के कारणों और वारदात में इस्तेमाल किए गए हथियार के संबंध में और स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी। पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों की जानकारी भी जुटाई जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीमों का गठन किया गया है। दोहरे हत्याकांड की इस वारदात के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत और चर्चा का माहौल है। ग्रामीण जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि मामले का जल्द खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें