फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Accident: तेज रफ्तार थार ने स्कूटी को मारी टक्कर, बर्थडे पार्टी में जा रहे भाई-बहन की दर्दनाक मौत

Wed, 05 Aug 2026 05:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जांजगीर-चांपा

जांजगीर-चांपा जिले के बलौदा थाना क्षेत्र के ग्राम जावलपुर में तेज रफ्तार थार कार ने स्कूटी सवार भाई-बहन को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान ग्राम दहकोनी निवासी विनोद कौशिक (25) और कापन निवासी खुशी कश्यप (20) के रूप में हुई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शव परिजनों को सौंप दिए हैं। वहीं, थार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया गया है।

सीएसपी योगिताबाली खापर्डे के अनुसार, कापन निवासी खुशी कश्यप मंगलवार शाम अपनी स्कूटी से ग्राम दहकोनी स्थित अपने भाई विनोद कौशिक के घर पहुंची थी। वहां से दोनों अपने मामा के गांव जावलपुर में आयोजित जन्मदिन समारोह में शामिल होने के लिए निकले थे। स्कूटी विनोद चला रहा था।

पढ़ें:  छत्तीसगढ़ कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ का AI मिशन, BEML प्लांट समेत कई प्रस्ताव मंजूर

दोनों जावलपुर पहुंचने ही वाले थे कि बलौदा की ओर से आ रही तेज रफ्तार थार कार (सीजी 10 बीएम 7214) के चालक संस्कार ने विपरीत दिशा में आकर स्कूटी को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर चोटों के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलते ही बलौदा पुलिस मौके पर पहुंची और थार चालक संस्कार को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त थार को जब्त कर लिया है। बुधवार को दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद उन्हें परिजनों को सौंप दिया गया। मामले में आगे की जांच जारी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें