फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Janjgir-Champa: दो दिनों की मूसलाधार बारिश से जनजीवन प्रभावित, उफान पर नदी-नाले, कई मार्ग बंद

Fri, 17 Jul 2026 01:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर-चांपा

जांजगीर-चांपा जिले में लगातार दो दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया है। बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत तो मिली है, लेकिन कई नदी-नाले उफान पर होने से ग्रामीण इलाकों का संपर्क जिला मुख्यालय से टूट गया है। एहतियात के तौर पर जिला प्रशासन ने संवेदनशील स्थानों पर नगर सैनिकों की तैनाती की है। लगातार बारिश के कारण नगर पालिका और नगर पंचायत क्षेत्रों की सड़कों, गलियों और चौक-चौराहों पर जलभराव की स्थिति बन गई है। कई स्थानों पर नालियों की समय पर सफाई नहीं होने से पानी की निकासी बाधित हो गई, जिससे सफाई व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। नैला मार्ग पर घुटनों तक पानी भर जाने से आवागमन भी प्रभावित हो रहा है।

बारिश के चलते रिंगनी और बिलारी गांव के कांजी नाले उफान पर हैं, जिससे इन गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क पिछले करीब 10 घंटे से बाधित है। वहीं खेतों में भी जलभराव की स्थिति बन गई है। उधर बिलासपुर-पामगढ़ मार्ग पर लीलागर नदी का जलस्तर बढ़ने से पुल के ऊपर से पानी बहने लगा है। स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने इस मार्ग पर आवागमन रोक दिया है। अधिकारियों का कहना है कि यदि बारिश का सिलसिला जारी रहा तो पुल पूरी तरह जलमग्न हो सकता है। जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि उफनते नदी-नालों और पुल-पुलियों को पार करने का प्रयास न करें तथा प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें