जांजगीर चांपा जिले के ग्राम चोरिया में दो बाइक में आमने - सामने जोरदार भिड़ंत हुई है। हादसे में बाइक सवार चाचा -भतीजे को गंभीर चोट आई,जिसमें 17 वर्षीय भतीजे मनोज धनवार की मौत हुई है वही रमेश लाल धनवार गंभीर रूप से घायल हुआ है जिसका जिला अस्पताल जांजगीर में प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर रेफर किया गया है। वही मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना सरगांव थाना क्षेत्र की है।
घायल रमेश लाल धनवार ने बताया कि वह अपने पारिवारिक भतीजे मनोज धनवार के साथ बाइक से बम्हनीडीह रिश्तेदार के यहां घूमने गए थे। जिसके बाद वापस अपने गांव चोरिया जा रहे थे इस बीच गांव के गेट के पास ही सामने से आ रही बाइक से टक्कर हुई है। घटना के बाद घायलों को उपचार के लिए चांपा के BDM अस्पताल भेजा गया जहां डॉक्टर ने जांच उपरांत मृतक घोषित किया है। वही रमेश लाल के पैर और चेहरे में गंभीर चोट आने पर जिला अस्पताल जांजगीर में उपचार के लिए भेजा गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर रेफर किया गया है। चांपा पुलिस ने मार्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है आगे की जांच पड़ताल पुलिस कर रही है।