फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Janjgir Champa: उधारी से बचने की साजिश, 2.21 लाख चोरी की निकली झूठी कहानी; बिर्रा पुलिस ने किया खुलासा

Sun, 10 May 2026 01:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर-चांपा

जांजगीर-चांपा के बिर्रा पुलिस ने 2 लाख 21 हजार रुपये की चोरी की झूठी शिकायत का खुलासा किया है। आरोपी नरेश भारद्वाज ने गांव के लोगों से लिए उधार को चुकाने से बचने के लिए यह साजिश रची थी।

ग्राम बनडभरा निवासी नरेश भारद्वाज ने 9 मई को बिर्रा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि खेत बिक्री से मिले 2 लाख 21 हजार रुपये घर की अलमारी से चोरी हो गए। नरेश ने दावा किया कि चोर रात में अलमारी उठाकर घर से दूर ले गए और नकदी चुरा ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर तुरंत जांच शुरू की। घटनास्थल पर नरेश के बयान और परिस्थितियों में संदेह उत्पन्न हुआ।

कड़ाई और मनोवैज्ञानिक पूछताछ में नरेश भारद्वाज टूट गया। उसने स्वीकार किया कि उधार का पैसा वापस न करना पड़े, इसलिए उसने चोरी की झूठी कहानी बनाई थी। नरेश ने खुद ही अलमारी को क्षतिग्रस्त कर घर से दूर फेंक दिया था। उसने पूरी रकम घर की छत में छिपाकर रखी थी। पुलिस ने परिजनों और गवाहों की मौजूदगी में छिपाई गई पूरी रकम बरामद कर आवेदक को सुपुर्द कर दी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें