जांजगीर चांपा जिले के बलौदा थाना क्षेत्र के प्राथमिक शाला ख़िसोरा में पदस्थ शिक्षक राकेश कुर्रे को नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ कर दुर्व्यवहार के मामले में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। मिली जानकारी अनुसार, खिसोरा के प्राथमिक शाला में पदस्थ राकेश कुर्रे जोकि शराब के नशे में स्कूल पहुंचा था और नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ कर दुर्व्यवहार किया गया।
जिसकी शिकायत परिजनों ने एसडीएम सुमित बघेल से की थी। मामले में एसडीएम ने टिम गठित कर जांच की। जिसमें नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ की पुष्टि होने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी को जांच प्रतिवेदन भेजा गया। जहां जिला शिक्षा अधिकारी के निर्देश पर प्राथमिक शाला के हेडमास्ट ने बलौदा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।
बलौदा पुलिस ने बीएएस और पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू की। जिसमें शिक्षक राकेश कुर्रे को पुलिस ने हिरासत में लिया। जिसे पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार किया। जिसे रविवार को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। आरोपी शिक्षक राकेश कुर्रे जोकि पहले भी हत्या के मामले में भी जेल जा चुका है।