जांजगीर चांपा जिले के ग्राम खपरी में हुए अंधे कत्ल की गुत्थी को पुलिस ने खुलासा किया है। जिसमें घर में चोरी के नियत से घुसे आरोपी गजेंद्र पाल(24 वर्ष), सुरेंद्र यादव(25 वर्ष) साथ ही भागने में सहयोगी पिता श्याम रतन दिनकर (53 वर्ष) उसका बेटा विजेंद्र पाल (26 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया है। जिन्होंने धारदार हथियार चाकू से हमला कर हत्या की और महिला ने गले में पहने सोने की माला चांदी के पायल को बरामद किया गया है। सभी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है घटना मुलमुला थाना क्षेत्र की है।
एसपी विजय कुमार पाण्डेय ने बताया कि,घटना 1 अप्रैल की सुबह सामने आई, जिसमें ग्राम खपरी निवासी संतराम साहू (70 वर्ष) और उनकी पत्नी श्यामबाई साहू (65 वर्ष) का शव घर में खून से लथपथ मृत अवस्था में मिले । सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची ,FSL टिम भी पहुंची हर एंगल से जांच शुरू की गई।
जांच के दौरान साइबर थाना और मुलमुला पुलिस की संयुक्त टीम ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य और मुखबिरों की मदद ली गई। साथ ही गांव के कौन कौन युवक गायब है जो गुंडा बदमाश में आते हैं उनकी 50 लोगो की सूची बनाई गई। जिसमें नशेड़ी गजेंद्र पाल जोकि गांव में नहीं था संदेह होने पर उसके ससुराल नवागांव से पुलिस हिरासत में लिया गया। जहां उसके हाथ में चोट लगी थी,उसमें बताया कि अपने साथी सुरेंद्र यादव जोकि फोटो ग्राफी का काम करता है उसके साथ मिलकर मृतक संतराम साहू के घर चोरी की नीयत से घर में घुसे थे।
पहचान छुपाने के लिए चेहरे में मास्क सिर में टोपी और नकली बाल लगाकर दोनों घर के छत से घुसे थे। मृतक संतराम साहू जोकि बाथरूम के बाद अपने कमरे में जा रहा था तभी उसने देख लिया और हल्ला करने लगा। जिससे दोनों डर गए तो सुरेंद्र यादव ने अपने पास रखे चाकू से जांघ में हमला कर दिया जिसे उसकी मौत हो गई। तभी उसकी पत्नी श्याम बाई साहू नींद से जग गई तो गजेंद्र पाल ने उसके गले में कई बार चाकू से हमला कर हत्या कर दी। वही गले में पहनी सोने की माला चांदी की पायल को निकाल लिया और मौके से दोनों भाग निकले थे। वही घर के बाहर रेकी कर रहे आरोपी गजेंद्र पाल के पिता श्याम रतन दिनकर को चोरी के सोने की माला को दिया। वही गजेंद्र पाल ने पकड़े जाने की नीयत से अपने बड़े भाई बिजेंद्र को जानकारी दी कि जहां उसने मोटर साइकिल से भागने में मदद की है। वही आरोपियों के निशान देह पर चोरी के सोने चांदी के जेवर और हत्या में प्रयुक्त चाकू मोटर साइकिल को जब्त किया गया है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।