फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Janjgir-Champa: नैला रेलवे फाटक पर जाम से निजात की मांग, छह मार्च को होगा नगर बंद और चक्का जाम

Thu, 05 Mar 2026 03:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर-चांपा

जांजगीर-चांपा जिले के नैला रेलवे फाटक पर लगातार लगने वाले जाम और लंबे समय से लंबित रेलवे ओवरब्रिज निर्माण की मांग को लेकर छह मार्च को नगर बंद और चक्का जाम आंदोलन किया जाएगा। इस आंदोलन का नेतृत्व विधायक व्यास कश्यप के साथ चैंबर ऑफ कॉमर्स, व्यापारी संगठनों और आम नागरिकों द्वारा किया जा रहा है।

दरअसल, नैला रेलवे फाटक पर आए दिन लगने वाले जाम से आम जनता, मरीजों, विद्यार्थियों, व्यापारियों और दैनिक यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कई बार एंबुलेंस और अन्य आपातकालीन सेवाएं भी जाम में फंस जाती हैं, जिससे स्थिति और गंभीर हो जाती है।

विधायक व्यास कश्यप ने कहा कि रेलवे फाटक की समस्या वर्षों से क्षेत्र की जनता को परेशान कर रही है। कई बार मांग और निवेदन के बावजूद रेलवे प्रशासन द्वारा अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। उन्होंने कहा कि जनता की समस्या को देखते हुए अब आंदोलन के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है।

वहीं आंदोलन समिति के सदस्य विवेक सिंह सिसोदिया ने कहा कि यह आंदोलन क्षेत्र की जनता की वर्षों पुरानी समस्या के समाधान के लिए किया जा रहा है और प्रशासन को इसका स्थायी समाधान निकालना होगा।

आंदोलनकारियों की मुख्य मांगों में नैला रेलवे फाटक पर रेल ओवरब्रिज का निर्माण, मिशन अस्पताल चांपा समपार पर अंडरब्रिज निर्माण, जांजगीर-नैला रेलवे स्टेशन पर मूलभूत सुविधाओं का विस्तार तथा गोंडवाना एक्सप्रेस और साउथ बिहार एक्सप्रेस के ठहराव को सुनिश्चित करना शामिल है। यह आंदोलन सुबह 6 बजे से परशुराम चौक और गायत्री मंदिर के पास शुरू हुआ, जिसमें शहर के व्यापारी, सामाजिक संगठन और बड़ी संख्या में नागरिक शामिल होने की अपील की गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें