फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नींद की झपकी से हादसा: DJ पर नाचते बरातियों को कैप्सूल वाहन ने रौंदा, चार महिलाएं घायल; एक बिलासपुर रेफर

Wed, 11 Feb 2026 12:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा

जांजगीर चांपा जिले के गांव घिवरा के मेन रोड पर डीजे की धुन पर डांस कर रहे बारातियों पर एक अनियंत्रित कैप्सूल वाहन जा घुसा। जिसमें चाह महिलाओं को चोट आई है। घटना बीती रात 10 बजे की बताई जा रही है, जो कि सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले से बारात आई थी। मामला बिर्रा थाना क्षेत्र की है।

मिली जानकारी अनुसार, सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले पेंड्रावन से बिर्रा के भाटापारा में रथू देवांगन के यहां बारात पहुंची थी। जो कि गेट के पास सभी बाराती डीजे के धुन पर डांस कर रहे थे। इस बीच शिवरीनारायण की ओर से कैप्सूल वाहन चालक ने सड़क पर बारात होने पर सड़क में खड़ी थी। जिसके बाद वह अचानक से चलने लगी और बारातियों के ऊपर चढ़ गई। 

बरात घर के द्वार पर पहुंच चुकी थी। परघनी होने वाली थी। जिसके बाद सड़क किनारे लगे टेंट से जा टकराई। जिसक वीडियो भी सामने आया है। वहीं टक्कर से टेंट के पास खड़ी चार महिलाओं को चोट आई है। अन्य लोग घायल हुए, जिन्हें हल्की चोट आई है। वहीं घायल महिलाओं में भूरी बाई 65 वर्ष, राधिका देवांगन, रेधुका देवांगन 55 वर्ष है। जिनका इलाज बिर्रा में ही चल रहा है। 

वहीं एक महिला उसा बाई देवांगन 53 वर्ष के पैर पर चक्का चढ़ गया। जिससे उनकी हालत गंभीर होने पर बिलासपुर रेफर किया गया है। घटना की जानकारी बिर्रा पुलिस को मिलने पर मौके पर पहुंची और कैप्सूल वाहन चालक को हिरासत में लिए गया। जिससे पूछने पर बताया कि उसे झपकी आने से नींद लग गई थी। फिलहाल, बिर्रा थाने में कैप्सूल वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज चालक को हिरासत में लिए गया है, साथ ही कैप्सूल वाहन को जब्त कर आगे की जांच पड़ताल की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें