फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Janjgir-Champa: धान खरीदी प्रभारी से मांगी गई 35 हजार रुपये की रिश्वत, अतिरिक्त तहसीलदार और पटवारी गिरफ्तार

Thu, 05 Feb 2026 11:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर-चांपा

जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ तहसील कार्यालय में एसीबी की टीम ने छापेमारी की। इस दौरान 35 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए अतिरिक्त तहसीलदार करूणा आहेर और पटवारी आयुष ध्रुव को रंगे हाथों पकड़ा गया। दोनों को एसीबी ने हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसके बाद जिला न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

दरअसल, चोरभट्टी धान खरीदी प्रभारी रहे वीरेंद्र कौशिक ने बिलासपुर एसीबी में अतिरिक्त तहसीलदार और पटवारी के खिलाफ 40 हजार रुपये की रिश्वत मांगने की शिकायत की। रिश्वत मांगने के पीछे अतिरिक्त तहसीलदार और पटवारी द्वारा धान खरीदी केंद्र के भौतिक सत्यापन और टोकन काटने के मामले में गड़बड़ी होने पर जांच को उच्च अधिकारियों तक नहीं पहुँचाने का प्रयास था।

वीरेंद्र कौशिक ने मामले की शिकायत बिलासपुर एसीबी में की थी, जिसमें बुधवार को ट्रैप कर 35 हजार रुपये देकर भेजा गया। इसके बाद एसीबी की टीम ने रिश्वत लेते ही अतिरिक्त तहसीलदार और पटवारी को रंगे हाथ पकड़ा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें