जांजगीर चांपा जिले के रछा चौक पर युवती के शव को सड़क पर रखकर चक्का जाम किया गया है। ग्रामीणों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और फांसी की सजा की मांग रखी है। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी और तहसीलदार ने ग्रामीणों को समझाइस दी जा रही है फिछले 3 घंटों से जांजगीर से शिवरीनारायण मुख्यमार्ग मार्ग जाम है जिसे आने जाने में लोगो को परेशानियों का सामना करना पड़ा रहा है।
दरअसल,, ग्राम पीपरा की रहने वाली पूजा महंत 21 वर्ष की युवती का खेत में कीचड़ से सनी हुई अर्धनग्न अवस्था में शव मंगलवार की सुबह करीबन 9.30 बजे मिला था। जिसके बाद पुलिस्त टिम ने मौके पर से शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था,FSL की टीम ने भी घटना स्थल का निरीक्षण कर जांच के लिए सिंपल लिया था। मौत का कारण स्पष्ट नहीं है प्रथम दृष्टिया हत्या मानकर जांच की जा रही है जिसमें संदेहियों की तलाश पुलिस कर रही है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह स्पष्ट हो पाएगी।
मृतिका पूजा महंत जोकि पास के किरीत गांव में अपने सहेलियों और आस पास के लोगों के साथ रात 8 बजे वार्षिक उत्सव के कार्यक्रम को देखने गई थी वही रात करीबन 12 बजे घर भी लौटी थी। उसके बाद घर से गायब थी आस पास के सीसीटीवी कैमरे में सुबह करीबन 4.30 बजे वह फोन में किसी से बात करते हुए निकली थी। जोकि सीसीटीवी कैमरे में दिख रही है जिसके बाद उसकी मृत अवस्था में शव खेत में कीचड़ से सनी हुई मिली थी।
चक्का जाम कर रहे ग्रामीणों को पुलिस टीम और तहसीलदार समझाने की कोशिश की जा रही है।