फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : दंतेवाड़ा के किरंदुल में बाढ़ प्रभावित इलाके का सांसद महेश कश्यप ने किया दौरा

Digvijay Singh Updated Sat, 03 Aug 2024 07:37 PM IST

दंतेवाड़ा जिले के किरंदुल क्षेत्र में आई बाढ़ के बाद बस्तर सांसद महेश कश्यप प्रभावित क्षेत्र का एवं घरों का तथा प्रभावित परिवारों का जायजा लेने किरंदुल पहुंचे, लोकसभा सत्र के पश्चात सांसद महेश कश्यप आज किरंदुल पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। विधायक चैतराम अटामी भी इस दौरान साथ उपस्थित रहे, पीड़ित परिवारों तक पहुँच संपर्क कर उनके समस्या के बारे में जाना तथा उन्हें तत्काल राहत प्रदान करने के लिए प्रशासन एवं एनएमडीसी प्रबंधन को निर्देशित किया। सांसद महेश कश्यप ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर राहत कार्यो की समीक्षा की। सांसद महेश कश्यप ने कहा की केंद्रीय खान मंत्री जी किशन रेड्डी से भेंट कर किरंदुलवासियों की समस्या से अवगत करवाया गया है,हमारी सरकार पीड़ितों को यथासंभव मदद करने हेतु संकल्पित है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें