ओडिशा सीमा से लगे बोरिगुमा में शुक्रवार की दोपहर एक तेज रफ्तार स्कार्पियो चालक ने ऑटो सवार के साथ ही बाइक सवार को टक्कर मार दी। इस घटना में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वहीं, आटो में भी सवार दो लोगों की मौत भी हो गई। घटना के बाद स्कार्पियो सवार चालक मौके से फरार हो गया। वहीं, घायलों को पास के अस्पताल ले जाया गया।