जगदलपुर शहर में लगातार चारपहिया सवारों के द्वारा अपनी कारों में काली फ़िल्म का उपयोग करते नजर आ रहे है, इसके अलावा इन कार चालको के द्वारा अपनी वाहनों में लगे इस काली फ़िल्म को लगाकर बेधड़क घूम रहे है, जिसे देखते हुए यातायात डीएसपी के निर्देश पर कार्यवाही किया जा रहा है। मामले की जानकारी देते हुए यातायात डीएसपी संतोष जैन ने बताया कि गीदम रोड़, हाइवे के अलावा चौक चौराहों में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें आला अधिकारियों के द्वारा कार चालकों के द्वारा अपने कारों में काली फ़िल्म का धड़ल्ले से उपयोग कर रहे है, इन्ही सभी बातों को ध्यान में रखते हुए यातायात स्टाफ के द्वारा सभी चार पहिया वाहनों को रोककर फ़िल्म को चेक किया जा रहा है, जहाँ जिस कार में काली फ़िल्म दिखाई दे रही है, उनके खिलाफ धारा 100 के तहत कार्यवाही किया जा रहा है। बाइक सवारों के दस्तावेज भी हो रहे है चेक बताया जा रहा है कि यातायात पुलिस के द्वारा दुपहिया वाहनों के लाइसेंस, बिना हेलमेट, शराब पीकर, नियमों को तोड़ने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्यवाही किया जा रहा है, यातायात विभाग का कहना है कि लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों को रोकने लगातार विभाग के द्वारा नियमत कार्यवाही किया जा रहा है।