बस्तर की लाइफ लाइन कहे जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग को बुधवार की दोपहर किसानों ने जाम कर दिया, अचानक से जाम लगने से पुलिस व आला अधिकारियों में हड़कंप मच गया, जिसके बाद तहसीलदार से लेकर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुँचे, जहाँ किसानो ने धान का उठाव नही होने व धान का खरीदी नही होने के चलते जाम किया गया है। बता दें कि वे कोण्डागांव जिले के बनियागाव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 30 में 30 किसानों के द्वारा अपने 4 ट्रैक्टर में धान को सड़क के बीचोबीच रखकर मार्ग को जाम कर दिया गया, किसानों का आरोप था कि धान का उठाव नही होने से किसान लगातार परेशान चल रहे थे, इसके अलावा किसानो की धान खरीदी बंद होने के चलते भी इस कदम को उठाया गया था, लगभग 30 किसानो ने हाईवे में धान से भरे 4 ट्रैक्टर बीच सड़क में रखकर चक्काजाम करना शुरू कर दिया, लगभग 2 किलोमीटर तक वाहनों की लम्बी कतार लग गई थी, वही सड़क के दोनों ओर वाहन का जाम लग गया था, मामले की जानकारी लगते ही कोंडागांव सिटी कोतवाली थाना प्रभारी के साथ ही क्षेत्र के तहसीलदार व पुलिस प्रशासन मौके पर आ पहुँचे, जहाँ किसानों को समझाईश दी रही थी, लेकिन किसान किसी भी बात को समझने को तैयार नही थे, फिलहाल पुलिस को एनएच को खुलवाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ रही थी।