फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस्तर दशहरा: रथ खिंचाई के दौरान कार से टक्कर, वीडियो हुआ वायरल

Lalit Kumar Singh Updated Fri, 03 Oct 2025 12:11 PM IST

विश्वप्रसिद्ध 75 दिवसीय बस्तर दशहरा के दौरान एक अनोखी घटना सामने आई। बीती रात फूल रथ की परिक्रमा के दौरान ग्रामीणों ने रथ खींचते हुए सड़क पर खड़ी एक कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया और इंस्टाग्राम पर शेयर कर दिया, जो तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक, फूल रथ की परिक्रमा पांच दिनों तक की जाती है। इसी रस्म के तहत पहले गोलबाजार चौक स्थित एक ज्वेलरी दुकान के सामने रथ की टक्कर हो चुकी थी। वहीं, बीती रात दंतेश्वरी मंदिर के सामने किसी ने अपनी कार पार्क कर दी थी। रथ खींचते हुए ग्रामीण जब वहां पहुंचे तो रथ सीधे कार से टकरा गया और उसे घसीटते हुए आगे ले गया। घटना के बाद मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों ने रथ में फंसी कार को निकालने में मशक्कत की।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें