जगदलपुर के भानपुरी थाना क्षेत्र के फरसागुड़ा के पास स्थित गैस गोदाम के पीछे अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई, देखते ही देखते आग तेजी से फैल गई, जो दूर तक दिखाई देने लगी, मामले की जानकारी लगते ही फायर टीम के साथ ही एसडीआरएफ टीम भी मौके पर पहुँच आग को बुझाने में जुट गए है। मामले के बारे में ग्रामीणों ने बताया कि रविवार की दोपहर को अचानक से आसमान में धुंए दिखाई देने लगे, जब लोग उस धुंए तक पहुँचे तो देखा कि फरसागुड़ा में गैस गोदाम के पीछे खेत मे आग फैलता हुआ दिखाई दे रहा था, ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस विभाग से लेकर एसडीआरएफ व फायर टीम को बुलाया गया, जहाँ घंटो की मशक्कत के बाद आग को बुझाने के साथ ही एक बड़ा हादसा होने से रोक लिया है, अगर आग तेजी से गैस एजेंसी तक पहुच जाती तो एक बड़ा हादसा हो जाता।