फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में घायलों को बचाने के लिए 70 जवानों को दिया गया प्रशिक्षण,रायपुर से आई थी टीम

जगदलपुर में आये दिन हो रहे सड़क हादसों में रोजाना कोई ना कोई अपनी जान गवा रहा है, ऐसे में कई बार ये स्थिति देखने को मिलती है कि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त होने के बाद घायलों को निकालने में काफी परेशानी होती है, ऐसे में इस विषम परिस्थिति में घायलों को कैसे निकालना है इसी को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया था, जिसमें 70 जवानों को इसे लेकर प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण के संबंध में उप पुलिस अधीक्षक यातायात संतोष जैन ने बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को क्षतिग्रस्त वाहन से किस प्रकार से उन्हें सुरक्षित बाहर निकालने का प्रशिक्षण दिया गया, सुबह 9 से लेकर दोपहर 1 बजे तक जिले के सभी थाना, चौकी व यातायात से आए 70 जवानों को सड़क दुर्घटना की स्थिति में वाहन जब क्षतिग्रस्त हो जाये और वाहन में सवार व्यक्ति फंसे रह जाते हैं, ऐसे स्थिति में क्षतिग्रस्त वाहन में फंसे हुए घायल व्यक्ति को बाहर निकाल कर उसे उचित उपचार के लिए अस्पताल ले जाना रहता है, इसी तारतम्य में यातायात जगदलपुर को मिले टूल किट कटर से वाहन के क्षतिग्रस्त हिस्से को काट या हटाकर घायल व्यक्ति को वाहन से कैसे बाहर सुरक्षित निकाल सकते हैं, इस बात को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण पुलिस लाइन में दिया गया, इनके द्वारा प्रैक्टिकल के साथ पुलिस लाइन में रायपुर से आए टीम द्वारा बताया एवं समझाया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें