फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG: सुकमा में चलते पिकअप पर गिरा विशाल पेड़, चालक हाइड्रा-जेसीबी से सुरक्षित निकाला गया; देखें वीडियो

Wed, 29 Jul 2026 08:16 PM IST
जगदलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर

सुकमा जिले में लगातार बारिश और तेज हवाओं के बीच बुधवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया। सुकमा-जगदलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सम्राटनगर के पास सड़क किनारे खड़ा एक विशाल पेड़ अचानक गुजर रहे पिकअप वाहन पर गिर पड़ा। हादसे में वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक लखेंद्र सोढ़ी (निवासी सोढ़ीपारा, सुकमा) वाहन के अंदर फंस गया। घटना की सूचना मिलते ही सुकमा कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस जवानों ने स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल बचाव अभियान शुरू किया। वाहन में फंसे चालक को निकालने के लिए हाइड्रा और जेसीबी मशीन की सहायता ली गई। काफी मशक्कत के बाद चालक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

पढ़ें: छत्तीसगढ़ भाजपा अध्यक्ष किरण देव सड़क हादसे में घायल: झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती, बागेश्वरधाम से लौट रहे थे रेस्क्यू के बाद घायल चालक को प्राथमिक उपचार दिया गया। इसके बाद 108 एंबुलेंस की मदद से उसे जिला अस्पताल, सुकमा भेजा गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार जारी है। घटना की सूचना पर तहसीलदार सुकमा और नगर पालिका परिषद की टीम भी मौके पर पहुंची। सड़क पर गिरे पेड़ को हटाकर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात सुचारु कराया गया। सुकमा पुलिस ने लोगों से अपील की है कि बारिश और तेज हवा के दौरान यात्रा करते समय विशेष सावधानी बरतें। किसी भी दुर्घटना या आपात स्थिति की जानकारी तत्काल पुलिस अथवा संबंधित सहायता सेवाओं को दें, ताकि समय पर राहत और बचाव कार्य किया जा सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें