पेंड्रा के बांधा तालाब रोड पर तालाब के मेढ़ पर स्थित भोलेनाथ के शिवलिंग पर एक बेबी कोबरा के लिपटे हुए वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। काफी संख्या में लोग यह अद्भुत नजारा देखने पहुंचे। स्नेक मेन के नाम से मशहूर द्वारिका कोल ने मौके पर पहुंचकर बेबी कोबरा को सुरक्षित स्थान पर छोड़ा है। काफी समय तक सांप शिवलिंग से लपटा रहा। यह दुर्लभ नजारा देखकर काफी संख्या में वहां पर आसपास के लोग भी पहुंचे।