फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीपीएम में स्कूलों के समय में बदलाव, बढ़ती ठंड के चलते कलेक्टर ने लिया फैसला

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में जिले में लगातार बढ़ रही कड़ाके की ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन ने सोमवार से सभी शासकीय, अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त विद्यालयों के समय में बदलाव किया है। कलेक्टर लीना कमलेश मंडाबी द्वारा जारी आदेश के अनुसार 20 नवंबर 2025 से नई समय-सारणी लागू होगी, जो 31 जनवरी 2026 तक प्रभावी रहेगी। जारी आदेश के मुताबिक जिले की दो पाली में संचालित होने वाली शालाओं में पहली पाली सुबह 9:00 से 12:30 बजे तक चलेगी, जबकि दूसरी पाली का समय दोपहर 12:45 से शाम 4:15 बजे तक निर्धारित किया गया है। वहीं एक पाली में संचालित होने वाले स्कूल अब सुबह 10:30 से दोपहर 3:30 बजे तक संचालित होंगे। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह निर्णय बच्चों को ठंड से होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं से बचाने और सुरक्षित वातावरण में अध्ययन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लिया गया है। जिले के सभी स्कूलों को निर्देशित किया गया है कि वे आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें। नये समय लागू होने से अब सुबह स्कूल पहुंचने की परेशानी कम होगी और विद्यार्थियों को ठंड के प्रकोप से राहत मिलेगी। माता-पिता तथा शिक्षकों ने भी प्रशासन के इस फैसले का स्वागत किया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें