गौरेला पेंड्रा मरवाही जिला अस्पताल में प्रसव के लिए पहुची प्रसूता का ऑपरेशन थिएटर से निजी वीडियो सोशल मीडिया में वायरल किये जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।।वीडियो के सामने आने के बाद पूरे स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है तो अब आलाअधिकारी मामले को गम्भीर बतलाते हुए जांच और दोषी पर कड़ी कार्यवाही किये जाने की बात कही है तो पीड़ित परिवार ने मामले में गौरेला थाने में fir भी दर्ज करा दिया है।।गौरेला पेंड्रा मरवाही जिला अस्पताल में कोरबा जिले से प्रसव करवाने के लिए जिला अस्पताल में आई एक आदिवासी महिला का ऑपरेशन थियेटर का प्रसव के दौरान का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया है, सोशल मीडिया में प्रसव के दौरान का वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों में हड़कंप मच गया ,जिसके बाद पीड़ित महिला के पति ने मामले की लिखित शिकायत गौरेला थाने पहुचकर की है तो पुलिस ने भी मामले को गंभीर मानते हुए तत्काल पीड़िता के पति की शिकायत पर गौरेला थाने में अपराध दर्ज कर लिया है,वही स्वास्थ्य विभाग के सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक (सिविल सर्जन ) डॉ देवेंद्र सिंह पैकरा ने मामले को गंभीर बतलाते हुए जांच टीम गठित कर जांच कराने की बात कहते हुए मामले की पुष्टि भी की है कि जो वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है जिला अस्पताल के ऑपरेशन थियेटर का ही है ।वही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओम चंदेल ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है बेहद ही संगीन मामला है ,जल्द ही आगे की कार्यवाही की जाएगी।