फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन विभाग की ग्रामीणों से अपील, GPM में एक अकेले हाथी ने दी दस्तक, निशाने पर घर, दहशत में लोग

अनुज कुमार Updated Thu, 01 May 2025 02:12 PM IST

कोरिया जिले की सीमा से मरवाही वन मंडल में एक बार फिर एक अकेले हाथी ने दस्तक दी है। यह हाथी कटघोरा वनमंडल से विचरण करते हुए कोरिया वन मंडल पहुंचा। उसके बाद यह हाथी देर रात मरवाही वन मंडल पहुंच गया है। देर रात ग्रामीणों के घरों को निशाना बनाया। घरों में रखे अनाज को चट कर गया। वन अमला लगातार हाथी की निगरानी कर रहा है तो हाथी प्रभावित क्षेत्रों में हाथी की मौजूदगी को लेकर मुनादी कराई जा रही है। दरअसल, देर रात एक बार फिर एक अकेले हाथी ने मरवाही वन मंडल क्षेत्र में दस्तक दी है। यह हाथी कटघोरा वन मंडल से कोरिया वन मंडल पहुंचा और उसके बाद यह हाथी मरवाही वन मंडल के मरवाही वन परिक्षेत्र में पहुंच गया है। जहां पर यह ढपनीपानी कांसबहरा होते हुए देर रात कटरा के तुलसीडांड में पहुंचकर जमकर उत्पात मचाया है। तो हाथी ने यहां पर एक ग्रामीण के घर का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसकर घर में रखे चावल को खा गया है। हाथी के उत्पात से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीण अपने घरों में सुरक्षित रहने की कोशिश कर रहे हैं। ये ग्रामीण हाथी की आमद से घबराए हुए है। तो गजराज दल और मरवाही  वन परिक्षेत्र के कर्मचारी हाथी के हर मूवमेंट पर नजर रखे हुए हैं और हाथी जिस क्षेत्र में जा सकता है। उस इलाके में मुनादी के जरिये ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दे रहे हैं। वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे हाथी के मूवमेंट के समय अपने घरों में सुरक्षित रहें और वन कर्मचारियों के निर्देशों का पालन करें। हाथी के उत्पात से बचने के लिए ग्रामीणों को सतर्क रहने की आवश्यकता है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें