फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GPM में पूर्व सीएम अजीत जोगी की मूर्ति गायब, 29 मई को होना था अनावरण

पूर्व मुख्यमंत्री स्व.अजीत जोगी की आदमकद मूर्ति अनावरण से पहले ही गायब होने का मामला सामने आया है। जिसके बाद जोगी कांग्रेस में आक्रोश है। जैसे लोगों को जानकारी मिल रही है। वैसे-वैसे काफी संख्या में स्थल पर लोगों की भीड़ उमड़ रही है। जिले के गौरेला ज्योतिपुर चौराहे पर 29 मई को प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री स्व. अजीत जोगी की आदमकद प्रतिमा का अनावरण होना था। जिसकी तैयारियां जोरों पर थीं। मंच सजाया जा रहा था। आमंत्रण पत्र वितरित हो चुके थे। लेकिन उससे पहले ही प्रतिमा रहस्यमय ढंग से रात के अंधेरे में स्थल से गायब हो गई। यह घटना जोगी समर्थकों के लिए किसी झटके से कम नहीं रही। प्रतिमा गायब होने की खबर जंगल में आग की तरह फैली और देखते ही देखते जोगी कांग्रेस के कार्यकर्ता व स्थानीय नागरिक मौके पर एकत्र हो गए। जानकारी के अनुसार, नगर पालिका के सीएमओ ने प्रतिमा स्थापना स्थल को लेकर आपत्ति जताई थी। हालांकि, इस कार्रवाई से पहले न आयोजकों को सूचना दी गई और न ही कोई वैकल्पिक व्यवस्था सुझाई गई। जिससे आक्रोश और ज्यादा गहराता जा रहा है। जोगी कांग्रेस के नेताओं ने इस कार्य को “राजनीतिक षड्यंत्र” करार दिया है। उनका कहना है कि स्व. अजीत जोगी सिर्फ एक राजनीतिक नेता नहीं, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ की आत्मा हैं। उनकी मूर्ति का इस तरह से हटाया जाना जनभावनाओं के साथ खुला खिलवाड़ है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें