फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौरेला पेंड्रा मरवाही के शासकीय स्कूलों में बच्चों के भविष्य से खिलवाड़, पढ़ाई की जगह कराया जा रहा काम

शासकीय स्कूल खुले अभी महज 12 दिन ही हुए हैं और शासकीय स्कूलों में शिक्षकों की लापरवाही भी सामने आने लगी है। ताजा मामला गौरेला विकासखंड के उमरखोही शासकीय माध्यमिक शाला स्कूल का है। जहां पर स्कूलों में छोटे छोटे बच्चो को पढ़ाई करवाना छोड़ बच्चो से मजदूरी कराए जाने का वीडियो सामने आया है। वीडियो शोसल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद अब जवाबदार जांच के बाद कड़ी कार्यवाही करने की बात कह रहे है। मामला जीपीएम जिले के गौरेला विकासखंड के उमरखोही गांव में स्थित शासकीय माध्यमिक शाला स्कूल का है जहां पर स्कूल में पढ़ाई करने पहुचे छोटे छोटे छात्र छात्राओं से स्कूल के शिक्षक काम कराते नजर आए। स्कूल के शिक्षकों के द्वारा खड़े होकर बच्चो से वाइपर से सफाई कराते नजर आए साथ ही छोटे छोटे बच्चे ईट ढोते नजर आए। उसी दौरान जब पास खड़े शिक्षकों की वीडियो बनाने वाले पर नजर पड़ी तो शिक्षक भी दिखाने के लिए थोड़ा सा कुछ कुछ काम करने का बहाना करते नजर आए। हालांकि अब यह बच्चों से मजदूरी कराए जाने का वीडियो शोसल मीडिया में वायरल होने के बाद मामले में जवाबदार अधिकारी दोषियों पर जांच के बाद कार्यवाही करने की बात कह रहे है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें