फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुचिपुड़ी की नन्हीं महारथी साध्या ने मथुरा में जीता दर्शकों का दिल

डिजिटल युग में जहां बच्चे मोबाइल और तकनीक की दुनिया में खोए रहते हैं, वहीं गौरेला की पाच वर्षीय साध्या मिश्रा ने भारतीय संस्कृति और नृत्य परंपरा को नई ऊंचाइयाँ दी हैं। धनौली निवासी सूर्यकांत मिश्रा और दीक्षा मिश्रा की बेटी साध्या ने उत्तर प्रदेश के मथुरा में आयोजित ब्रज रस अंतरराष्ट्रीय श्रीकृष्ण कला सांस्कृतिक महोत्सव में कुचिपुड़ी नृत्य के माध्यम से सबका दिल जीत लिया। अंतरराष्ट्रीय नृत्य प्रतियोगिता में साध्या ने कुचिपुड़ी नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी। साध्या की प्रस्तुति के दौरान दर्शक दीर्घा तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठी। निर्णायक मंडल भी नन्हीं कलाकार के भाव, लय और ताल पर मुग्ध हो गए। उन्होंने साध्या की सराहना करते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। साध्या ने अपने आयु वर्ग सब जूनियर कैटेगरी में देश-विदेश से आए प्रतिभागियों को पछाड़ते हुए प्रथम स्थान अर्जित किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें