फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

T20 World Cup: विश्व कप 2026 भारत की झोली में, टीम इंडिया की शानदार जीत, गौरेला पेंड्रा मरवाही में जश्न

Mon, 09 Mar 2026 09:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही

टी20 विश्व कप 2026 का समापन भारत की जीत के साथ हो गया। टीम इंडिया ने लगातार दूसरी बार खिताब जीता और इस प्रारूप में तीसरी बार विजेता बनने वाली पहली टीम बन गई। टीम इंडिया की शानदार जीत के बाद पूरे जिले में उत्साह और खुशी की लहर दौड़ गई। गौरेला के हृदय स्थल स्थित कमानिया गेट पर स्थानीय लोगों ने देर रात तक जमकर जश्न मनाया। जीत की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग सड़कों पर उतर आए और पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बन गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें