फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GPM: इलाज करवाने गए परिवार के घर चोरी, करीब 1.65 लाख रुपये की नकदी और चांदी के आभूषण पार, FIR दर्ज

Sun, 24 May 2026 07:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही

गौरेला पेंड्रा मरवाही में मरवाही थाना क्षेत्र के चलचली गांव में सूने मकान में चोरी की वारदात सामने आई है। अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़कर करीब 1.65 लाख रुपये की नकदी और चांदी के आभूषण पार कर दिए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार चलचली गांव निवासी ओमप्रकाश चौधरी परिवार सहित इलाज कराने रायपुर के डीकेएस अस्पताल गए हुए थे।

इसी दौरान चोरों ने उनके सूने मकान को निशाना बनाया। जब परिवार वापस घर पहुंचा तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला और घर का सामान बिखरा पड़ा था। घर की अलमारी और अन्य सामान की जांच करने पर नकदी एवं जेवरात गायब मिले। पीड़ित ओमप्रकाश चौधरी ने घटना की सूचना मरवाही थाना में दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पीड़ित के अनुसार चोर घर से लगभग 1 लाख 60 हजार रुपये नगद और करीब 5 हजार रुपये कीमत के चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए हैं। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का खुलासा किया जाएगा।  

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें