फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो हादसे, दो मौतें: मोबाइल पर बात करते ट्रैक पर पहुंचा युवक, पीछे से आ गई ट्रेन; दूसरे को वाहन ने मारी टक्कर

Mon, 01 Jun 2026 07:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रो मरवाही

गौरेला थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग हादसों में दो व्यक्तियों की जान चली गई। इन घटनाओं के बाद पुलिस ने शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने दोनों मामलों की जांच शुरू कर दी है।

पहला हादसा
पहली घटना पकरिया गांव में हुई। जय प्रकाश बंजारे, जो शासकीय पशु फार्म में कार्यरत थे, शाम को घर से बांधामुड़ा जा रहे थे। उनकी स्कूटी सड़क किनारे खड़े एक अज्ञात वाहन से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि वे गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें तत्काल जिला अस्पताल गौरेला पहुंचाया। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है। दुर्घटना के कारणों की भी जांच की जा रही है।

दूसरा हादसा रेलवे ट्रैक पर हुआ
दूसरी घटना भी गौरेला थाना क्षेत्र में हुई। मृतक की पहचान अरुण कुमार के रूप में हुई है। वह उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले का निवासी था और गौरेला में मजदूरी करता था। रविवार देर शाम वह मोबाइल पर बात करते हुए रेलवे ट्रैक के पास पहुंच गया। इसी दौरान एक ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। गौरेला पुलिस ने दोनों मामलों में मर्ग कायम किया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिए जाएंगे। थाना प्रभारी शनिप रात्रे ने बताया कि दोनों घटनाओं की परिस्थितियों की विस्तृत जांच की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें