धमतरी शहर से लगे ग्राम लोहरसी के पालक और ग्रामीणों ने हाई स्कूल खुलने से पहले में मेन गेट में ताला जड़ दिया और स्कूल के सामने बैठकर धरना प्रदर्शन किया। स्कूल में खराब रिजल्ट को लेकर पालक और ग्रामीण गणित विषय की शिक्षिका को हटाने की मांग कर रहे है।इस दौरान प्रदर्शन की सूचना पर डीईओ मौके पर पहुंचे। प्रदर्शन के चलते शिक्षक और बच्चे करीब 2 घंटे तक स्कूल के बाहर खड़े रहे...पालक और ग्रामीणों ने बताया कि कक्षा दसवीं का रिजल्ट बेहद खराब आया है। करीब 80 फ़ीसदी बच्चे फेल हो गए है।शाला प्रबंधन विकास समिति का कहना है कि गणित की शिक्षिका बच्चों को पढ़ाने के लिए गाइड का सहारा लेती है। गणित शिक्षिका की पढ़ाई गुणवत्ता हीन है।जिसका असर बच्चों के पढ़ाई पर पढ़ रहा है।जिसको लेकर प्राचार्य को कई बार शिकायत करने के बाद भी उनके द्वारा कोई कार्रवाई नहीं किया गया।साथ ही जिला शिक्षा अधिकारी को भी मामले की शिकायत की गई थी।लेकिन अब तक कुछ कार्रवाई नहीं हुआ।जिससे पालक और ग्रामीण काफी आक्रोशित है।जिसके चलते ग्रामीण आज शुक्रवार को स्कूल के मेन गेट में ताला लगाकर धरने पर बैठ गए और गणित के शिक्षिका को हटाने की मांग की गई है।फिलहाल शिक्षा विभाग के आश्वासन के बाद पालक और ग्रामीणों ने अपना प्रदर्शन समाप्त किया।