फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: धमतरी में पीएम आवास योजना के नाम पर फर्जीवाड़ा, जिला पंचायत कार्यालय में ग्रामीणों ने की शिकायत

डबल इंजन सरकार में अभी पीएम आवास योजना का जमकर प्रचार हो रहा है। भाजपाई योजनाओं को लेकर गांव चलो-बस्ती चलो अभियान भी चला रही। इस अभियान में बड़ा फर्जीवाड़ा हो रहा है। ऐसा ही फर्जीवाड़ा का मामला धमतरी जिले के ग्राम भटगांव में प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर सामने आया है। वहीं ग्रामीणों को इसकी जानकारी होने के बाद मामले की शिकायत लेकर जिला पंचायत कार्यालय पहुंचे थे और फर्जीवाड़ा करने वालों पर कार्रवाई कर उनको पीएम आवास योजना का लाभ दिलाने की मांग की है। धमतरी शहर से लगे ग्राम भटगांव के निवासियों ने बताया कि गांव के करीब 30 लोगों के मनरेगा जॉब कार्ड का फर्जी उपयोग कर गांव में किसी दूसरे व्यक्ति को पीएम आवास का लाभ दे दिया गया है। जब वे लोग ग्राम पंचायत में पीएम आवास योजना के लाभ के लिए आवेदन फॉर्म भरने गए तब उनके नाम पर पीएम आवास बन जाने की बात उन लोगों से कही गई। यह सुनकर ग्रामीण के पैरों तले जमीन खिसक गई। ग्रामीणों का कहना है कि वे लोग कच्ची मकान में गुजर बसर कर रहे हैं। ऐसे में वे लोग सालों से पीएम आवास की मांग कर रहे हैं। लेकिन उनके मनरेगा जॉब कार्ड का उपयोग कर पंचायत द्वारा गांव के अन्य लोगों को पीएम आवास दे दिया गया है। जो कि उनके साथ धोखाधड़ी है। वहीं ग्रामीणों ने मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। इसके साथ ही उनको जल्द पीएम आवास योजना का लाभ दिलाने की मांग की गई है।बहरहाल इस मामले में जिला पंचायत सीईओ का कहना है कि जांच के बाद दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें