फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : धमतरी में आबकारी विभाग ने पकड़ी एमपी की शराब, आरोपी युवक को भेजा जेल

Digvijay Singh Updated Tue, 14 Jan 2025 06:03 PM IST

धमतरी में आबकारी विभाग को मध्य प्रदेश की शराब पकड़ने में बड़ी कामयाबी मिली है।आबकारी अमला ने एक घर से 25 पेटी देशी और अंग्रेजी शराब बरामद किया है। वही इस मामले में एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। बताया जा रहा है की नगरी क्षेत्र के ग्राम घोटगांव में एक घर में बड़ी मात्रा में शराब छुपा के रखने की सूचना आबकारी विभाग को मिली थी। सूचना पर आबकारी विभाग की टीम ने घर में दबिश देकर छापामार कार्रवाई किया। इस दौरान टीम को घर से देशी और अंग्रेजी शराब मिलाकर कुल 1287 पौवा शराब मिला।जिसकी कीमत एक लाख 23 हजार रुपये बताई जा रही है। साथ ही मामले में सुरेश कुमार मरकाम नाम के युवक को गिरफ्तार किया गया है। आबकारी विभाग ने बताया कि जब्त शराब मध्य प्रदेश की है। जिसे यहां अवैध रूप से बेचने के लिए लाया गया था। वहीं आबकारी विभाग का कहना है कि मध्य प्रदेश की शराब यहां कैसे पहुंची है, इसके बारे में आरोपी से पूछताछ किया जाएगा और जो भी इसमें दोषी होंगे उसके खिलाफ भी करवाई किया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें