केंद्र सरकार ने मनरेगा योजना का नाम बदलकर वीबी जी राम जी कर दिया है। जिसको लेकर कांग्रेसी सदन से लेकर सड़क तक विरोध प्रदर्शन कर रहे है। जिसको लेकर धमतरी में कांग्रेसियों ने गांधी मैदान में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया और केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला।वही कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर तानाशाही और जनविरोधी सोच अपनाने का आरोप लगाया है।कांग्रेसियों ने कहा कि मनरेगा केवल एक सरकारी योजना नहीं है, बल्कि यह देश के करोड़ों गरीब, मजदूर और श्रमिक परिवारों के लिए रोज़गार और सम्मान की गारंटी है।कहा कि मनरेगा का नाम महात्मा गांधी से जुड़ा है, जिन्होंने सत्य, अहिंसा और श्रम की गरिमा का संदेश दिया।इस योजना के नाम को बदलने का प्रयास केवल एक प्रशासनिक निर्णय नहीं, बल्कि गांधी के विचारों और उनके योगदान का अपमान है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी गरीबों और मजदूरों के अधिकारों की रक्षा के लिए हमेशा सड़क से सदन तक संघर्ष करती रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मनरेगा के नाम या स्वरूप से छेड़छाड़ की गई, तो कांग्रेस की आंदोलन और मुखर होगी करेगी।