फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धमतरी में अनियंत्रित होकर पलटी कार, हादसे में 6 लोग घायल

Digvijay Singh Updated Sat, 19 Jul 2025 07:13 PM IST

धमतरी जिले में लगातार सड़क हादसा की घटना बढ़ते ही जा रहा है।जिसके चलते कई लोग घायल हो गए हैं वही कई लोगों की जान भी जा चुकी है।ऐसा ही सड़क हादसे का मामला फिर सामने आया है, जहां धमतरी जिले के गंगरेल बांध में स्कार्पियो वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई।हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गया।वही इस हादसे में वाहन में सवार 6 लोग लोग घायल हो गए। हसदे में सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल धमतरी रक्तदान ग्रुप एम्बुलेंस से लाया गया।बताया जा रहा है रायपुर जिले के खरोरा ब्लॉक से 10 दोस्त स्कार्पियो वाहन में सवार होकर बस्तर घुलने गए थे।वही आज वापसी के दौरान गंगरेल बांध घूमने के लिए आये थे। जो बांध घूमने के बाद वापस घर जाने के लिए निकले थे।तभी गंगरेल के मुख्य द्वार के पास स्थित माँ शीतला मंदिर के पास वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जाकर पलट गई।जिसके बाद घायलों को लोगों की मदद से एम्बुलेंस से अस्पताल पहुँचाया गया। वही इस हादसे में युवराज यादव पिता दुर्गा यादव 19, आंनद यादव पिता चिंटू यादव 20,योगेश साहू पिता लीलाधर साहू 22,जय कुमार साहू विसम्भर साहू 19,कुलदीप साहू पिता सुखचंद साहू 22 और राज बंचवार 21 सभी निवासी कोसरंगी घायल हुए है।डॉक्टर का कहना है किबस हादसे में दो लोगो की हालत गंभीर है।जिनका इलाज जिला अस्पताल में जारी है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें