धमतरी जिले में लगातार हत्या का मामला सामने आ रहा है।कुछ दिनों पूर्व ही ट्रिपल मर्डर की वारदात ने धमतरी जिले को हिला के रख दिया था,वही अब एक और हत्या का मामला सामने आया है।जहां एक बुजुर्ग व्यक्ति ने एक महिला को चाकू से गोद कर हत्या कर दी है।फिर इस हत्या कांड से धमतरी जिला देशत में आ गया है।वही पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी अब गंभीर सवाल उठाने लगे हैं।बताया जा रहा है कि धमतरी जिले की मगरलोड विकासखंड से ये मामला सामने आया है।जहाँ एक 65 वर्षीय बुजुर्ग ने एक युवा महिला को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। जानकारी के अनुसार बड़े करेली चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हसदा की रहने वाली 26 वर्षीय महिला पुष्पलता मारकंडे की उसके घर में ही हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया गया कि है कि महिला का पति पिछले एक साल से जेल में बंद है और वह घर में अकेली रहती थी। इस दौरान गाँव के ही बुजुर्ग जगन्नाथ ने उस पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। चीख-पुकार सुनकर जब तक ग्रामीण मौके पर पहुँचे, महिला की मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी मिलते ही करेली चौकी प्रभारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुँचे और तुरंत आरोपी जगन्नाथ को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है, लेकिन हत्या की वजह अभी तक पूरी तरह से साफ नहीं हो पाई है। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है लेकिन हत्या का कारण अभी अज्ञात है।