फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस लाइन में पुरानी गाड़ियों में लगी भीषण आग, दमकल कर्मियों ने पाया काबू

धमतरी पुलिस लाइन में उस वक्त अफरा तफरी मच गई जब पुरानी गाड़ियों में अचानक भीषण आग लग गई। जिसकी सूचना पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया है। वहीं घटना की जानकारी होने पर धमतरी के नए एसपी सूरज सिंह परिहार और एएसपी मणिशंकर चंद्रा मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान पुलिस विभाग के आला अधिकारी भी मौजूद रहे। बताया जा रहा है कि विभिन्न अपराधों में जप्त वाहनों को धमतरी पुलिस लाइन में पीछे की ओर रखा गया था। वहीँ आज मंगलवार को दोपहर खड़ी गाड़ियों में अचानक आग लग गई।जिसकी सूचना तत्काल दमकल की टीम को दी गई।वाहनों में इतनी भीषण आग लगी थी कि एक अग्निशमन वाहन से आग पर काबू नही पाया गया।जिसके चलते दूसरा अग्निशमन वाहन को बुलाना पड़ा।बता दे कि इस आगजनी में कार और मोटरसाइकिल सहित करीब 30 से ज्यादा वाहन जलकर खाक हो गए। फिलहाल अभी स्थिति नियंत्रण में है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि आग लगने का कारण अभी अज्ञात है।आगजनी की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें