फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhamtari: नशे के कारोबारियों पर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, करीब 35 लाख रुपए की संपत्ति फ्रीज

Thu, 18 Jun 2026 08:14 PM IST
धमतरी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी

धमतरी जिले में पुलिस द्वारा नशे के कारोबारियों पर एक बड़ी कार्रवाही की है।पुलिस द्वारा तस्कर और विदेशी मुद्रा हेरफेर करने वालों की संपत्ति ज़ब्त करने का अधिनियम के तहत गांजा तस्करों की कई लाख रुपये की संपत्ति फ्रीज की गई है।SAFEMA के तहत धमतरी पुलिस द्वारा पहेली बार कार्रवाई की गई है।पुलिस से मिली जानकारी विशेष अभियान के तहत धमतरी पुलिस ने नशे के अवैध व्यापार से अर्जित संपत्तियों पर सीधा आर्थिक प्रहार किया है।

जिले में पहली बार मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री से अर्जित चल-अचल संपत्तियों को चिन्हांकित कर SAFEMA (Smugglers and Foreign Exchange Manipulators Forfeiture of Property Act) के तहत फ्रीज करने की कार्यवाही की गई है।नगर पुलिस अधीक्षक धमतरी एवं थाना प्रभारी कोतवाली के विस्तृत जांच एवं वित्तीय विश्लेषण के माध्यम से मादक पदार्थों के अवैध कारोबार में संलिप्त आरोपियों की संपत्तियों की जानकारी एकत्रित की गई। जांच में आरोपियों द्वारा अवैध कारोबार से अर्जित धनराशि को बैंक खातों, बीमा योजनाओं, निवेश, वाहनों एवं अचल संपत्तियों में निवेश किया गया था। उक्त संपत्तियों को चिन्हांकित कर करीब 35 लाख 85 हजार रूपये की संपत्ति फ्रीज करने की कार्यवाही की गई।

दो प्रकरणों की गई कार्रवाई
प्रथम प्रकरण में आरोपी आरती रजक की बैंक खातों एवं बीमा योजनाओं में निवेशित करीब 12 लाख 93 हजार रूपये के मूल्य की संपत्ति फ्रीज की गई है। द्वितीय प्रकरण में आरोपी करण सिंह dhuri, उषा बाई धुरी और जाइका धुरी की बैंक खातों, वाहन एवं अचल संपत्तियों करीब 22 लाख 91 लाख रूपये के मूल्य की संपत्ति फ्रीज की गई है।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें