फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धमतरी में घूसखोर कर्मचारी गिरफ्तार: एसीबी की बड़ी कार्रवाई, एक लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा

Wed, 17 Jun 2026 03:57 PM IST
धमतरी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी

जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने रिश्वतखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। जल संसाधन विभाग के एक कर्मचारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। इस कार्रवाई से धमतरी के सरकारी महकमे में हड़कंप मच गया है।

गिरफ्तार कर्मचारी का नाम लकेश्वर साहू है। उसे कोर्ट में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा जाएगा। शिकायतकर्ता गुमान सिंह के पिता जल संसाधन विभाग की विद्युत यांत्रिकी शाखा में पदस्थ थे। उनकी मृत्यु के बाद परिजन को ग्रेच्युटी की राशि मिलनी थी। लकेश्वर साहू ने यह राशि दिलाने की बात गुमान सिंह से कही थी। ग्रेच्युटी की करीब 7 लाख रुपये की राशि मिलने पर आरोपी ने बार-बार पैसे की मांग की। उसने 1 लाख 40 हजार रुपये की मांग की थी, जो 1 लाख 10 हजार रुपये में तय हुई। गुमान सिंह ने इसकी शिकायत भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो में की।

जाल बिछाकर गिरफ्तारी
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने शिकायत मिलने पर एक जाल बिछाया। शिकायतकर्ता को 500 रुपये के 200 नोट दिए गए। यह कुल 1 लाख रुपये की राशि थी। शिकायतकर्ता को आरोपी के निवास कर्मा नगर भेजा गया। जैसे ही आरोपी कर्मचारी ने पैसे लिए, एसीबी टीम ने उसे तुरंत पकड़ लिया।

पूछताछ और आगे की कार्रवाई
गिरफ्तारी के बाद एसीबी की टीम आरोपी से घंटों पूछताछ की। उसे अपने साथ ले जाया गया। इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह कार्रवाई सरकारी कामकाज में पारदर्शिता लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। एसीबी इस मामले की गहराई से जांच कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें