फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhamtari: बस स्टैंड के पास बंद पड़े पुराने मकान में लगी भीषण आग, फायरब्रिगेड की टीम ने पाया आग पर काबू

Sun, 21 Jun 2026 05:47 PM IST
धमतरी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी

धमतरी जिले में फिर एक बड़ा हादसा होते होते टल गया,धमतरी बस स्टैंड के पास स्थित एक मकान में आग लग गई थी। आसपास के लोगों ने आग की लपटे घर से निकलते हुए देखा,जिसके बाद फायरब्रिगेड की टीम को तुरंत सूचना दी गई।वही फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया,नहीं तो एक बड़ा हादसा हो सकता था। मिली जानकारी के अनुसार धमतरी बस स्टैंड के पास आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक बंद पड़े पुराने मकान में भीषण आग लग गई।आग की लपटे और धुआं जब घर के बाहर निकलने लगा तब इसकी जानकारी आसपास के लोगों को लगी।

जिसके बाद आग लगने की सूचना तुरंत फायरब्रिगेड ऑफिस में दी गई।वही सूचना मिलते ही फायरब्रिगेड की दो वाहन मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने में जुट गई।लेकिन तब तक घर के अंदर का हिस्सा पूरी तरह जल गया था।वही मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।आसपास के लोगों ने बताया कि आग कैसे लगी है इसकी जानकारी अभी नहीं लग पाई है,घर काफी समय से बंद पड़ा हुआ है।स्थानीय लोगों ने यह भी बताया कि यह पूरा इलाका व्यावसायिक क्षेत्र है,अगर आग पर समय रहते काबू नहीं पाया जाता और विकराल रूप ले लेती तो एक बड़ा हादसा और भरी नुकसान हो सकता था।  

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें