बिलासपुर अल्पप्रवास पर पहुंचे पूर्व डिप्टी सीएम ने भाजपा के चिंतन शिविर पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वास्तव में बीजेपी चिंतित हो रही है । उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार कुछ भी काम नहीं कर पा रही है । कांग्रेस पार्टी एक रणनीति के तहत आमलोगों से लगातार जुड़ रही है और आमजनों के मुद्दों को उठा रही है । बिहार में वोटर वेरिफिकेशन के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट के हालिया निर्देश पर पूर्व डिप्टी सीएम ने कहा कि कोर्ट ने वेरिफिकेशन के तय किए गए मानदंडों को शिथिल किया है । टीएस ने कहा कि नागरिकता तय करना चुनाव आयोग के कार्यक्षेत्र में नहीं आता है । वहीं प्रदेश में आबकारी विभाग में बड़े पैमाने में हुई कार्रवाई पर बोलते हुए टीएस सिंहदेव ने कहा कि दोषियों पर कार्रवाई होनी चाहिए लेकिन कार्रवाई टारगेटेड ना हो।