फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बिलासपुर में तीन संदिग्ध विदेशी नागरिक गिरफ्तार, पुलिस जांच में जुटी

बिलासपुर में रतनपुर पुलिस को तीन संदिग्ध विदेशी नागरिकों को दबोचने में बड़ी कामयाबी मिली है। रतनपुर पुलिस शनिचरी बाजार के पास बेरीकेट्स लगाकर रखी हुई थी। देर रात तकरीबन 2:00 बजे के आसपास गाड़ी बहुत स्पीड में आई जिसे रतनपुर पुलिस ने रोकना चाहा मगर वह गाड़ी बेरीकेट्स को तोड़ते हुए आगे की और बढ़ गई। फिर आनन-फानन में कोनी पुलिस को इस बात की सूचना दी गई। कोनी पुलिस ने गाड़ी को घेरा बंदी कर रुकवाया। गाड़ी में सवार लोगों को थाना लाया गया जहां उनसे पूछताछ की गई । गाड़ी में सवार लोग शराब की नशे में थे। कड़ाई से पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि वो मूलतः अफगानिस्तान व उज़्बेकिस्तान के रहने वाले हैं। संदिग्ध लोगों ने बताया कि वो ड्राई फ्रूट का काम करते हैं इसी सिलसिले में वो इस तरफ आए थे। उनकी गाड़ी की जांच की गई तो गाड़ी में कुछ नहीं मिला। रतनपुर पुलिस ने उनके खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस इस पूरे मामले में तफ्तीश से जांच में जुट गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें