लोकसभा टिकट वितरण को लेकर नाराज कांग्रेस नेता ने अनशन खत्म कर दिया है। बिलासपुर से कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी देवेंद्र यादव ने जगदीश कौशिक को जूस पिलाकर आमरण अनशन समाप्त कराया। जगदीश कौशिक ने अनशन खत्म कर कांग्रेस के पक्ष में काम करने की बात कही। नामांकन से पहले मांगों पर विचार करने का नाराज नेता को आश्वासन मिला है, आश्वासन पर जगदीश ने अनशन तोड़ दिया।