फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासपुर में मजदूर की संदिग्ध मौत, परिजनों ने जताई मारपीट की आशंका

बिलासपुर में घर में काम करने गए मजदूर की संदिग्ध मौत हो गई, मृतक के परिजनों ने मारपीट के आशंका जताई है, वही काम कराने वाले ने सीढ़ी से गिरने से सिर में चोट आने को मौत का कारण बताया है। बहरहाल सिविल लाइन पुलिस घटना के सभी पहलू की जांच कर कार्रवाई की बात कह रही है। मंगला के घुरीपारा में रहने वाले ओबलिन लकड़ा रिटायर्ड शिक्षक हैं। शनिवार की सुबह मोहल्ले में रहने वाले सुनील पटेल को उन्होंने घर की साफ सफाई के लिए बुलाया था। श्री लकड़ा का कहना है, कि साफ सफाई के लिए सीढ़ी से छत पर चढ़ने के दौरान वह फिसलकर गिर गया, जिससे सुनील के सिर में चोट आई, उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर मृतक के परिजनों ने मारपीट की वजह से मौत की आशंका जताई है। सिविल लाइन पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें