फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रील के शौक में लगा जाम: पुलिस ने रईसजादों के चालान में की खानापूर्ति, कोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान

कुछ दिनों पहले रईसजादों की कार से स्टंट और हाईवे रोड को जाम कर रिल्स बनाने का मामला सामने आया था। जिसके बाद पुलिस ने महज कुछ राशि का चालान काटकर खाना पूर्ति कर ली। इससे लोगों में काफी नाराजगी दिखी। मामला मीडिया की सुर्खियों पर आने के बाद हाईकोर्ट ने इसे स्वत संज्ञान लिया और पुलिस के कार्यप्रणाली पर सख्त टिप्पणी की। जिसके बाद पुलिस ने इस पर कार्रवाई की है। वहीं मामले में सिविल लाइन सीसी लिमिटेड से परिहार ने जानकारी देते हुए बताया कि वेदांश शर्मा एवं उसके साथियों द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग पर अपने वाहनों को बीच रास्ते में खड़ा कर जानबूझकर मार्ग को अवरुद्ध करते हुए वीडियो बनाया जा रहा था, जिससे आम जनता को आवागमन में कठिनाई हुई। यातायात बाधित हुआ। इस संबंध में थाना सकरी में अपराध क्रमांक 495/25 के तहत धारा 126(2), 285, 3(5) भारतीय न्याय संहिता, 2023 के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। प्रकरण में संलिप्त वाहनों की विधिवत जप्ती कर वेदांश शर्मा एवं उसके साथियों की गिरफ्तारी की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें