फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासपुर में पैर पसार रहा कोरोना, अलर्ट मोड पर स्वास्थ्य विभाग

Digvijay Singh Updated Tue, 17 Jun 2025 05:35 PM IST

प्रदेश के अन्य हिस्सों के अलावा बिलासपुर में भी कोराना अपना पैर पसार रहा है। धीरे धीरे कोरोना प्रभावित मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है और स्वास्थ्य विभाग एलर्ट मोड में आ चुका है । कोरोना के ताजा आंकड़े पर अगर नजर डालें तो फिलहाल 68 मरीजों का कोरोना टेस्ट हुआ है जिसमें 32 मरीज पॉजिटिव डिटेक्ट हुए हैं । 18 मरीज अभी भी कोरोना एक्टिव हैं । 13 मरीज ठीक हो चुके हैं और 12 मरीज होम आइसोलेशन पर हैं । बीते सोमवार को शहर में कोविड पॉजिटिव दो मरीजों की पहचान की गई। पहला संक्रमित गोलबाजार और दूसरा मरीज उसलापुर में मिला था। कुछ दिनों से दोनों को सर्दी-खांसी और बुखार था। डॉक्टर की सलाह पर दोनों ने आरटीपीसीआर टेस्ट कराया। जिसमें दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा इन मरीजों के संपर्क में आए लोगों का आज कोविड टेस्ट किया जा रहा है। विशेषज्ञ चिकित्सक बताते हैं कि कोरोना भले ही पूर्व की भांति अब भयानक ना हो लेकिन देश और दुनिया में कोरोना की उपस्थिति आज भी है । कोरोना को लेकर हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता जरूर बेहतर है,इसलिए कोरोना अब पहले की तरह व्यापक दुष्प्रभाव नहीं डाल पा रहा है। जो वैक्सीनेटेड नहीं हैं उनमें आज भी खतरा बना हुआ है,लिहाजा कोराना को लेकर जारी गाइडलाइंस को फॉलो करना आज भी जरूरी है। लोग सोशल डिस्टेंसिंग को आज भी फॉलो करें और जरूरी एहतियात बरतें।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें